Hindi Day – Important Facts about Hindi Language

भले ही आज हमारी सारी पढाई लिखाई और सारे कार्य अंग्रेजी में होता है। लेकिन भारत के लोग की मूलभाषा हिंदी है और आप भारत के किसी भी कोने में चले जाईये अगर आपको हिंदी आता है तो आपको रहने कार्य करने में कोई परेशानी नही होगी और हिंदी एक ऐसी भाषा है जो पूरे भारत को एकता में जोड़ता है तो आईये जानते है हिंदी भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य और हमारे देश में हिंदी का महत्व के बारे में जानते है ।

1) हिंदी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा के सिन्धु शब्द से हुई है सिन्धु नदी के क्षेत्र में आने कारण ईरानी लोग सिन्धु न कहकर हिन्दू कहने लगे जिसके कारण यहाँ के लोग हिन्द, हिन्दू और हिंदुस्तान कहलाने लगे ।

2) हिंदी भारत की सवैधानिक राजभाषा है जिसे 14 सितम्बर 1949 को अधिकारिक रूप से राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया ।

3) भारत में अनेक भाषा और बोलिया बोली जाती है हमारे देश में इतनी – भाषाए है की ये कहावत कही गयी है।

“कोस कोस पर बदले पानी और चार कोस पर वानी”

अर्थात हमारे देश भारत में हर एक कोस की दुरी पर पानी का स्वाद बदल जाता है और 4 कोस पर भाषा यानि वाणी भी बदल जाती है लेकिन इन सभी भाषाओ में सबसे अधिक भाषा बोले जाने वाली हिंदी है ।

4) हिंदी विश्व की चीनी भाषा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है हिंदी हमारे देश भारत के अतिरिक्त पाकिस्तान, फिजी, मारिसस, गयाना, सूरीनाम और नेपाल में सबसे अधिक हिंदी भाषा बोली जाती है।

5) हिंदी भाषा भारत के अतिरिक्त जहा जहा प्रवासी भारतीय रहते है उनमे भी अधिक संख्या में हिंदी बोली जाती है जैसे अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, यमन, कनाडा, युंगाडा, सिंगापूर, न्यूजीलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन के अतिरिक्त बहुत से देशो में बोली जाती है।

6) विश्व के सबसे उन्नत भाषाओ में हिंदी भाषा सबसे अधिक व्यवस्थित भाषा है अर्थात हम जो हिंदी में लिखते है वही बोलते भी है और वही उसका मतलब भी होता है जबकि अन्य भाषाओ में ऐसा नही है।

7) हिंदी भाषा बोलने में सबसे अधिक सरल और लचीली भाषा है हिंदी भाषा को बोलना और समझना बहुत ही आसन है।

8) दुनिया की एकमात्र हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जो की सबसे अधिक और तेजी से प्रसारित होने वाली भाषाओ में से एक है हिंदी भाषा के बोले जाने में लगभग 94% की दर से वृद्धि हो रही है जो की हिंदी बोलने वालो के लिए एक अच्छी खबर है।

9) हिंदी भाषा एक ऐसी भाषा है जिसमे त्रुटी न के बराबर है अर्थात हिंदी भाषा जो लिखी जाती है वही बोली भी जाती है।

10) हिंदी भाषा का शब्दकोश बहुत ही बड़ा है हिंदी भाषा में अपनी किसी भी एक भावना को व्यक्त करने के लिए अनेक शब्द है जो की अन्य भाषाओ की तुलना में अपने आप में अद्भुत है।

11) हिंदी भाषा को लिखने के लिए देवनागरी लिपि का प्रयोग किया जाता है जो की हिंदी भाषा वैज्ञानिक तथ्यों पर खरी उतरती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *